Odisha ओडिशा: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार, आज खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और एजी चौक पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी विभागों के कर्मचारियों तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने एजी चौक से कैपिटल अस्पताल तक पदयात्रा की। पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने कैपिटल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया।
Tags: