Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: प्राचीन शिव मंदिर, पगरा प्रसाद गिरी के बसन्तपुर में आयोजित महा शिवरात्रि कप 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पगरा बसन्तपुर की टीम ने मैनपुर की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में किया गया था।
बुधवार को हुए इस मुकाबले में पगरा बसन्तपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मैनपुर की टीम 12 ओवरों में महज 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बसन्तपुर की टीम ने 15 ओवरों में 94 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता और मोनू सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि छोटू को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
मैच में अंपायर की भूमिका पंकज सिंह और छोटे सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में अरविंद सिंह, अरुण सिंह, संदीप, रवि, रतन, राजकुमार, अमित, नवीन विंद, और किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों और खिलाड़ियों के जोश और समर्पण ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया और विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया।