Imphal इंफाल: मणिपुर सरकार ने इंफाल पूर्वी जिले के याइरीपोक याम्बेम निवासी चिंगखम नौबा सिंह को उनके दिवंगत भाई के बलिदान के सम्मान में राज्य पुलिस विभाग में सहायक उप-निरीक्षक (सिविल पुलिस) नियुक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नौबा सिंह, वीर चक्र विजेता बीएसएफ कांस्टेबल (जीडी) दीपक चिंगखम के भाई हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।
दीपक 10 मई, 2025 को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी में घायल हो गए थे और अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने एक बयान में कहा कि यह नियुक्ति बीएसएफ कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में की गई है। राज्यपाल-इन-काउंसिल ने राज्य गृह विभाग के तहत नियुक्ति को मंजूरी दी।
नियुक्ति के अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों ने मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र (मरणोपरांत) अनुग्रह योजना के तहत शहीद के परिवार को 1.1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी।
Tags: