पुणे, महाराष्ट्र के सतारा जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बचने की कोशिश के दौरान रविवार दोपहर घाटी में गिरने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवाजीनगर पहाड़ी पर उस समय हुई, जब लड़का एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो रहा था।उन्होंने कहा, ''मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए दौड़ते समय, लड़का अपना संतुलन खो बैठा और पहाड़ी के किनारे से 300 फुट गहरी घाटी में गिर गया। कुछ देर बाद ट्रेकर्स उसके शव को बाहर लेकर आए।''


Tags: