Mumbai News: धोबी घाट में लगी आग इलाके में मच गई अफरा-तफरी

Update: 2025-10-21 03:58 GMT
Mumbai News: दिवाली की रात महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके के धोबी घाट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। इसी तरह, दिवाली की रात हरियाणा के गुरुग्राम के राठीवास गांव में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। यह तेजी से फैल गई और आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में आतिशबाजी के कारण एक इमारत में आग लगने से भी अफरा-तफरी मच गई। आग ने इमारत के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
Tags:    

Similar News