Maharastra: मराठवाड़ा में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Update: 2025-05-06 09:17 GMT

Maharastra महाराष्ट्र: : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश और आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को बीड और छत्रपति संभाजी नगर जिलों में हुआ। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, बीड जिले के धोरवाडी गांव के अभिमन्यू नल्भे (36), कोदापुर निवासी अशोक महास्के (22) और बीड जिले के माघरवाडी के सचिन मागर (35) की बिजली गिरने से मौत हो गई।इसके अलावा, जलना और परभणी जिलों में भी कुछ मवेशी बिजली की चपेट में आ गए


Tags:    

Similar News