महाराष्ट्र : कस्टम टीम को मिली बड़ी सफलता! मुंबई एयपोर्ट में पकड़ा गया दो प्रवासियों से 90 लाख रुपए का सोना, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट की एक इंटेलिजेन्स यूनिट ने मंगलवार के दिन दो प्रवासियों को सोने की तस्करी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ा.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी में मुंबई (Mumbai) के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Mumbai Airport) पर मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट (Mumbai Custom Department) की एक इंटेलिजेन्स यूनिट ने मंगलवार के दिन दो प्रवासियों को सोने की तस्करी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ा. जहां पर ये दोनो पुरुष प्रवासी अबु धाबी से मुंबई इंडिगो फ्लाइट से आए थे. ऐसे में मुंबई की इंटेलिजेन्स यूनिट को एक पुख़्ता जानकारी मिली थी की ये दोनो प्रवासी अपने साथ 2 किलो अवेध सोना ला रहे हैं. हालांकि इस जानकारी पर तुरंत एक्शन लेते हुए इंटेलिजेन्स यूनिट के अधिकारियों ने इन दोनो प्रवासियों को मुंबई एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने सोना जब्त करने से पहले दोनों ही प्रवासियों की जांच-पड़ताल की.