Maharashtra : डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी जलकर राख
Maharashtra महाराष्ट्र: शहर के भांडेवाड़ी परिसर में स्थित डंपिंग यार्ड में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है. यहां कई घंटों से आग जल रही है, जो बुझने का नाम नहीं ले रही है. मौके पर आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इस बीच आग इतनी भयानक है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद आग की चपेट में आ गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी जलकर राख हो गई. आग की वजह से इलाके में हर तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है.
दरअसल, नागपुर के भांडेवाड़ी परिसर में स्थित डंपिंग यार्ड में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि आसपास कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. वहीं, आसमान में हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई हैं, जो आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं. हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि नागपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से इकट्ठा किया गया सारा कचरा इसी डंपिंग यार्ड में जमा किया जाता है।
वहीं, आग की इस घटना में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई. डंपिंग यार्ड में लगी आग पर काबू पाने के लिए यहां पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग की चपेट में आ गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई. वहीं, आग की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें दूर-दूर तक उठ रही हैं और आसमान में हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है. फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है|