Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने 10 साल की बच्ची को खिलौना देने के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी आसिफ मंसूरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, आरोपी ने मुंब्रा इलाके में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया. यह घटना 7 अप्रैल रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. साक्ष्य छिपाने के लिए आसिफ ने बच्ची के शव को अर्धनग्न अवस्था में बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया।
मामले की जानकारी जब पुलिस टीम को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 11 बजे पुलिस दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को डक से बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मौत की वजह गर्दन पर चाकू से किए गए हमले के बाद अत्यधिक खून बहने से हुई है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन शोषण की भी पुष्टि हुई है। वहीं, घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसिफ मंसूरी बिहार का रहने वाला है।
Tags: