Maharashtra: कॉलेज में भाषण देते समय 20 वर्षीय लड़की को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के धाराशिव में एक कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान भाषण देते समय एक लड़की को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र के धाराशिव के परंदा तालुका की है।
कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते समय 20 वर्षीय लड़की की दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक जमीन पर गिर गयी, इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। घटना शिक्षण महर्षि गुरुवर्या आरजी शिंदे महाविद्यालय की है। मृतक लड़की का नाम वर्षा खरात है।