Kandivali कांदिवलीएक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यहां एक पुलिस थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगर कांदिवली के समता नगर पुलिस थाने में मंगलवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने आरोपी अजय रमेश बामने को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में रोका और उसे कार में उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ थाने ले आया। अधिकारी ने बताया कि बामने ने कथित तौर पर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की और उसके दो दोस्त भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जब समता नगर पुलिस के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, तो पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
Tags: