Maharastra महाराष्ट्र: मुंबई स्थित बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) ने अपनी नई पहल 'ग्रीन क्लासरूम इनिशिएटिव' की शुरुआत की है, जो गोरेगांव स्थित कंजर्वेशन एजुकेशन सेंटर (CEC) के ज़रिए संचालित होगी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से मिडिल और हाई स्कूल के शिक्षकों व छात्रों के लिए तैयार किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में पर्यावरणीय जागरूकता को व्यवहारिक और स्थानीय संदर्भों से जोड़कर पढ़ाई को रोचक और प्रभावशाली बनाना है। कार्यक्रम के तहत शिक्षक और छात्र कंपोस्टिंग, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता के अनुकूल गतिविधियों और रीसायकलिंग जैसे टिकाऊ अभ्यास अपनाएंगे।
यह प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सोच के अनुरूप है, जिसमें अनुभवात्मक और बहुआयामी शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है।