Raisen। सिलवानी कि जैथारी वनरेंज सर्किल के आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम प्रतापगढ़ में वन समिति प्रतापगढ़ में बैठक आयोजित की गई ।वन समिति अध्यक्ष भगवत प्रसाद राठौर सचिव गोपाल सिंह रघुवंशी नाकेदार साहब टीकम नाकेदार ग्राम के सभी रहवासियों ने हिस्सा लिया।जिसमें जंगल की सुरक्षा के लिए सुझाव दिए गए ।अगर जंगलों में कहीं पर आग लग जाए तो सभी गांव वाले आग मिलजुलकर बुझाएं। सभी ग्रामवासी महिला पुरुषों को समझाया गया वन समिति अध्यक्ष भगवत प्रसाद राठौर द्वारा गांव वालों को बताया गया कि महुआ गोंद आदि फल लकड़ी या मवेशी चराने वाले ग्रामीणजन जंगल की सुरक्षा करें। जिसको सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय ने भी गांव वालों को जंगल के बारे में बताया।इस महत्वपूर्ण बैठक में गांव के ग्रामवासी महिला पुरुष उपस्थित हुए ।
Tags: