Tikamgarh: घर में छिपा था कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

Update: 2025-07-31 07:02 GMT
Tikamgarh टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक घर में कोबरा सांप छिपा हुआ था। आपको बता दें कि यह मामला पुलिस लाइन के पीछे स्थित अयोध्यापुरी का है, यहाँ एक घर में काला कोबरा सांप देखा गया।गृहस्वामी जितेंद्र ने बताया कि सांप दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था। जब उन्होंने सांप को भगाने की कोशिश की, तो वह कमरे में जाकर अलमारी के पीछे छिप गया। वन रक्षक दीपेश प्रजापति को तुरंत इस मामले की सूचना दी गई।
वन रक्षक ने मौके पर पहुँचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया। वन रक्षक दीपेश का कहना है कि यह कोबरा प्रजाति का काला सांप है जो बेहद जहरीला होता है और इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
Tags:    

Similar News