Raisen के बर्रुख़ार के जंगल में एक बार फिर दिखा सड़क किनारे बाघ, राहगीर दहशत में
Raisen। ओबेदुल्लागंज रायसेन सामान्य वन मण्डल सर्किल के तहत बर्रुखार के जंगल में गुरुवार को एकबार फिर मूवमेंट देखने को मिला।इस बार यह टाइगर जंगल किनारे झाड़ियों में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया।जिससे राहगीर और दो पहिया चार पहिया वाहनों के चालक दहशत में है।मालूम हो कि सर्दी के मौसम में होली के पूर्व में भी यह टाइगर नजर आने से चिंतित नजर आए।
वर्तमान में मुख्य सड़क किनारे खड़े हुये बाघ का वीडियो बनाया अनीस पटेल ने।वह शादी समारोह में शामिल होने जाते समय अनीस पटेल ने बनाया था बाघ का वीडियो।
बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।हम आपको यह बता दे कि चिकलोद और बर्रुख़ार के जंगल किनारे मुख्य सड़क पर कभी भी देखा जाता है बाघ।सामान्य वन मण्डल रायसेन के डीएफओ विजय कुमार ने बताया किचिकलोद के पास मुख्य सड़क के आसपास कभी भी चहल क़दमी करते देखा जा रहा है बाघ।ग्राम सदालतपुर के किसान अनीस पटेल अपने परिजनों के साथ बर्रुख़ार के जंगल से निकलकर जा रहे थे शादी समारोह में शामिल होने।तभी सड़क किनारे वह टाइगर गुर्राता हुए दिखाई दिया।जिससे कार चालक और उसमें बैठे लोगों की सांसें हलक में अटक गई।