शास्त्री नगर में घर में घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2022-08-05 18:59 GMT

रतलाम। शहर में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों में बड़ा गिरोह सक्रिय है। गुरुवार-शुक्रवार रात करीब दो बजे इस गिरोह के सात सदस्य शास्त्री नगर व महू रोड क्षेत्र में पहुंचे और चोरी का प्रयास किया। शास्त्री नगर में मकान मालिक के जागने व पुलिस गश्त के चलते चोर भाग निकले। सीसीटीवी में सात लोग दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। मालूम हो कि शहर सहित जिले में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है।

गुरुवार-शुक्रवार रात टीशर्ट, चड्डी पहने कुछ बदमाश वारदात करने की मंशा से शास्त्री नगर में घरों को देखते हुए रवि मालपानी के घर में घुसने लगे। इस दौरान घर के सदस्यों के जागने पर सभी वहां से भाग निकले। बदमाश परिजात अपार्टमेंट से दो बाइक भी ले गए। कुछ दुकानों के ताले भी तोड़े। बदमाशों ने महू रोड क्षेत्र में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी में एक स्थान पर सात तो एक जगह छह लोग दिखे हैं। टीशर्ट-चड्ड़ी पहने बदमाशों में से कुछ के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था तो कुछ हाथ में पत्थर लेकर चल रहे थे।

अजंता पैलेस के पास से अलग-अलग हुए
शुक्रवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी रही। शास्त्री नगर से मुख्य मार्ग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य स्थानों के कैमरों से बदमाशों के आने-जाने वाले मार्ग को चिन्हित किया जा रहा है। बदमाश अजंता पैलेस होटल तक आने के बाद तीन-तीन की संख्या में अलग होकर जाते दिखे हैं। स्टेशन रोड थाना टीआइ किशोर पाटनवाला ने बताया कि रात में गश्त की जा रही है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से उनका रूट चिन्हित कर रहे हैं। चोरी गई बाइक भी पुलिस को मिल गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई।
Tags:    

Similar News