MP News: फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण

Update: 2025-03-03 02:11 GMT
MP News:  मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाईवे पर 8 से 10 बदमाशों ने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण कर लिया. पूरी वारदात को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया. घटना के तुरंत बाद दूल्हा धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी पहुंचा, जहां से पुलिस की 3 टीमें अपहरणकर्ताओं का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी. रविवार सुबह 8.30 बजे लड़की पक्ष ने विदाई की रस्म अदा की|
विक्रम अपनी दुल्हन को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गया. लेकिन अशोकनगर से निकलते ही ग्राम रातीखेड़ा के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 7 से 8 युवकों ने विक्रम की बारात को रोकने की कोशिश की, जिसे नजरअंदाज करते हुए बाराती गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर गए. यहां से नेशनल हाईवे 46 से सवाई माधोपुर जाते समय धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम दुनई में स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक किया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर दूल्हे की गाड़ी के कांच फोड़ दिए और दूल्हे विक्रम व उसमें बैठे अन्य लोगों से मारपीट शुरू कर दी तथा दुल्हन को स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर हाईवे से भाग गए।
बारातियों ने तुरंत नजदीकी रुठियाई थाने की ओर कूच किया। जहां से करीब 10 मिनट के अंदर पुलिस की तीन गाड़ियां नेशनल हाईवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो व एक बाइक सवार का पीछा करने के लिए रवाना हो गई। घटना के दौरान दूल्हे विक्रम बंजारा के चेहरे पर चोटें आई हैं। सभी बाराती दहशत में बताए जा रहे हैं। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News