मौसम का मिजाज बदला, छाए बादल, कश्मीर की बर्फीली हवा से लौटी ठंडक

Update: 2024-02-27 09:38 GMT
रायसेन। मौसम के मिजाज इन दिनों बदल गया है।आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस कारण आएगा मौसम में बदलाव.... छत्तीसगढ़ के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। यह अगले 48 घंटे में उत्तर की ओर खिसकेगा। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू होगी। दूसरा चक्रवातीय घेरा तेलंगाना के पास बना है।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे अरब सागर से नमी आएगी।
अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आने पर 27,28 फरवरी को फिर से बादल छाने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। किसानों की फसलों से ओलों का खतरा टल गया। हवा का रुख उत्तर दिशा से होने से कश्मीर से बर्फीली ठंडक आना शुरू हो गई है। इससे दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया, जिससे ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 28 फरवरी से दिखेगा, जिससे बादल छाने की संभावना है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शहर सहित अंचल का मौसम बिगड़ गया था। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी भी घट गई थी।लेकिन अब अचानक मौसम बदला है। सुबह से सर्द हवा चली।जिससे दिन में ठंडक रही। धूप की चुभन भी घट गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से 10.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में भी सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग ने रात के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घण्टा चल रही हैं।
Tags:    

Similar News