SRIJAN MELA: एक दिवसीय सृजन मेला सम्पन्न हुआ

Update: 2024-10-19 10:22 GMT
SRIJAN MELA: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था महू द्वारा एकदिवसीय सूजन मेला आयोजित किया गया।इसमें महिलाओं द्वारा खादी के कपडे से बने सूट, कपडे के बेग, सजावटी सामग्री आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।  संस्थाध्यक्ष साधना शर्मा ने  बताया गोपाल मंदिर धर्मशाला में शुक्रवार सुबह से मेले की शुरुआत हुई,मेले का उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी संतोष अग्रवाल(पाथ इंडिया)ने किया।
मेले का लगभग पच्चास से अधिक महिला उधमियो ने लाभ लिया। मेले में अतिथि के रूप मे विघायक उषा ठाकुर, राष्ट्र सेविका समिती प्रांत सेवा प्रमुख श्रुती केलकर,वरिष्ठ समाजसेवी संतोष अग्रवाल ,जनजातीय कार्य विभाग अनुसंधान अधिकारी म.प्र.शासन डाॅ यादव,समाजसेवी सरस्वती पेठंकर,समाजसेवी समीक्षा नायक एवं समाज सेवी अरूण जसपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
मेले में महिलाओं कोआत्मनिर्भर बनाने के लिए सांस्कृतिक भारत जानो एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओ ने हिस्सा लिया,प्रतियोगिताओ की विजेताओ को विधायक उषा ठाकुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। मेले को सफल बनाने मे प्रमुख रूप से संस्था सदस्यो मे मोनिका कौशल, ममता कौशल, उर्वी सोलंकी,माया गरवाल, नीता दादू,शीतल शर्मा,मंजुला श्रीवास्तव, कल्पना शर्मा,पायल परदेशी ,प्रिया खंडेलवाल, सावित्री अग्रवाल, नीता सोनी, अरूणा द्विवेदी, रितु अग्रवाल, महिमा यादव, अदिति कौशल आदि सभी का सहयोग रहा।
Tags:    

Similar News

-->