Sheopur श्योपुर: श्योपुर जिले में वन विभाग की टीम के साथ बड़ी घटना घटी है. अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया, लाठी-डंडों से टीम को पीटा. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में जंगल बचाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया|
इस हमले में वन परिक्षेत्र अधिकारी और अन्य वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद वनकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा. घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मोरेका बीट गांव की है. ऐसे में यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है|
Tags: