Shahdol: काली मंदिर में चोरी की वारदात: चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी चुरा ली

Update: 2025-09-05 06:09 GMT
Shahdol शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है... जहां चोरों ने काली मंदिर को निशाना बनाया. चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी गायब कर दी. शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित काली मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई. अज्ञात चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर मंदिर का ताला तोड़ा और अंदर रखी दो दानपेटियों को तोड़कर नकदी पार कर दी| घटना की शिकायत बुढ़ार पुलिस में दर्ज करा दी गई है और पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
Tags:    

Similar News