सिंगरौली में बड़ा हादसा! देर रात कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे 8 लोग, 3 की थमी सांसें; गांव में मातम
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद एक कच्चे, अस्थायी घर में सो रहे थे। अचानक, घर की छत और दीवारें भरभराकर ढह गईं। चीख-पुकार और ज़ोर की आवाज़ सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मलबे को हटाने के लिए एक जेसीबी मशीन लगाई गई। इस दुखद घटना में अरुण विश्वकर्मा (36), उनकी मां संतुलिया (65) और उनकी दो साल की बेटी की जान चली गई। रात के अंधेरे और मलबे के भारी ढेर के कारण, बचाव दल को दबे लोगों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
दीवाली की खुशियों के बीच, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत की इस दुखद घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है। परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं और उन्हें सांत्वना देना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।