Shahdol: पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-05-28 06:53 GMT
Shahdol शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरतरा के जमुआ मेन रोड पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का शहडोल पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 4 दिन पहले घर के अंदर धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. शहडोल जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरतरा के जमुआ मेन रोड पर रहने वाले 54 वर्षीय मनोज सिंह की 4 दिन पहले उसके ही घर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी. घटना के वक्त मृतक घर में अकेला था, घटना का खुलासा तब हुआ जब दूधवाला हमेशा की तरह दरवाजा खटखटाता रहा|
लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. शक होने पर उसने पड़ोसियों, परिजनों और पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या की साजिश उसके दो साथियों पिंटू बैगा और भास्कर बैगा ने रची थी. दोनों आरोपी घटना वाले दिन मनोज सिंह से पैसे मांगने गए थे, लेकिन मनोज सिंह ने उन्हें गाली देकर भगा दिया। अपमान की आग में जलते हुए दोनों ने उसी रात बदला लेने की ठानी और मौका मिलते ही घर में घुस गए। शहडोल एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया, हत्या के पीछे निजी रंजिश और गुस्सा मुख्य वजह है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News