Shahdol : खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट
Shahdol शहडोल: जैतपुर वन परिक्षेत्र के कुम्हेड़ीन गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन घायल को जैतपुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद केशवही रेंजर ने अपने स्टाफ को अस्पताल भेजा, लेकिन घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना जैतपुर वन परिक्षेत्र में हुई, लेकिन जैतपुर का स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि सुखलाल सिंह पिता रामटहल (46) घर के पास खेत में काम कर रहे थे। तभी पीछे से भालू आया और सुखलाल पर हमला कर दिया। इसके बाद सुखलाल चिल्लाने लगा। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर भालू मौके से भाग गया। घटना में सुखलाल के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद परिजन घायल को जैतपुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सुखलाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।