Sehore: जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या

Update: 2025-05-19 04:16 GMT
Sehore सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. यह घटना रामदासी गांव की है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. मिली जानकारी के अनुसार महेश का आरोपी पर्वत से जमीन का विवाद चल रहा था. शनिवार देर रात पर्वत अपने बेटे रामनिवास और एक रिश्तेदार के साथ महेश के घर पहुंचा|
इस दौरान उसके पास धारदार हथियार भी था और उसने महेश पर हमला कर दिया. महेश की मौके पर ही मौत हो गई, उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है|
Tags:    

Similar News