Satna सतना: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में बाल-बाल बचे एक पीड़ित ने बताया कि वह सो रहा था और टक्कर लगने से अचानक जाग गया और अपने दोस्तों को खून से लथपथ देखकर चौंक गया। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना था, जिसकी वजह से कार गलत साइड चली गई।
कुंभ में डुबकी लगाने हैदराबाद से दोस्तों को लेकर आ रही कार विपरीत सड़क पर जाकर प्रयागराज जा रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। मध्य प्रदेश के सतना में श्रद्धालुओं के दो वाहन आपस में टकराने के बाद हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मैहर में आए दिन कई सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। कल मुम्बई में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद एनएच 30 पर सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के अहिरगांव के पास नींद की झपकी आने से कार और तूफान वाहन आपस में टकराकर सड़क पर पलट गए। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में बचे पीड़ित ने बताया कि वह सो रहा था। सभी लोग प्रयागराज से लौटे थे। तभी अचानक टक्कर लगने से उसकी नींद खुल गई और दोस्तों को खून से लथपथ देखकर वह सहम गया। पास में खड़े वाहनों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन किसी को याद नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। टक्कर के बाद अचानक ऐसा नजारा देख वह सहम गया।