बायो सीएनजी प्लांट देखेंगे गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति

Update: 2023-01-05 06:15 GMT
इंदौर : प्रतिनिधि। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद "चान" संतोखी आयोजन के बीच ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट देखने जाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रपति पीथमपुर में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और कुछ उद्योगों का भ्रमण करेंगे। इसमें गुयाना के राष्ट्रपति टीसीएस के साथ पीथमपुर के तीन उद्योगों जेस इंजीनियरिंग, शंकर सोया और सिप्ला कंपनी पहुंचेंगे। पांच जनवरी को दोनों राष्ट्रपतियों की प्रोटोकाल टीम इंदौर पहुंचेगी और पूरा प्लान तय होगा। आयोजन के लिए संबधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अतिथियों को भी 48 घंटे पहले कोविड जांच करवानी होगी।
Tags:    

Similar News