मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में लापरवाही, तीन BLO निलंबित

Update: 2025-11-16 17:44 GMT
Raisen, रायसेन। जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज उपाध्याय द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा बार–बार निर्देशों के उपरांत भी कार्य प्रगति नहीं लाने पर तीन बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा विधानसभा केंद्र–142 सांची अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 189 खरगावली के बीएलओ प्राथमिक शिक्षक विनोद तिर्की को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन का कार्य बार–बार निर्देशित किए जाने के उपरांत भी आज तक केवल एक
मतदाता
गणना पत्रक डिजिटाइजेशन किया गया है।, जिसके कारण बीएलओ विनोद तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर निलंबन अवधि के श्री तिर्की का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय रायसेन नियत किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र–141 भोजपुर अंतर्गत मतदान केंद्र 151 सतलापुर के बीएलओ अब्दुल अलीम कुरैशी को गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति जीरो प्रदर्शित होने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री कुरैशी का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय बरेली नियत किया गया है।
Delete Edit

विधानसभा क्षेत्र 140 उदयपुरा के मतदान केंद्र क्रमांक 308 बूढ़ा के बीएलओ रामसेवक पटेल को भी गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति जीरो प्रदर्शित होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय बरेली नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त तीनों बीएलओ को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
Tags:    

Similar News