MP Weather: आज भी बदला रहेगा मौसम, 27 जिलों में अलर्ट

Update: 2025-05-15 02:14 GMT
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को प्रदेश के 27 जिलों में तेज आंधी आ सकती है। वहीं, बारिश की भी संभावना है। इससे पहले बुधवार को भोपाल में बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। अगले 4 दिन यानी 18 मई तक मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी।
हालांकि, मई के आखिरी हफ्ते में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। गुरुवार को जिन जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट है उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले. भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई. वहीं सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी और अनुपपुर में भी तूफान आया.
छतरपुर जिले के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसके कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधि हो रही है
Tags:    

Similar News