MP News: सेल्समैन ने फ्री शराब देने से किया इनकार तो बदमाशों ने छीन ली शराब
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में मुफ्त में शराब मांगने के विवाद में 6 बदमाशों ने शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर लिया. सुहाव दुहाव गांव के बदमाशों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन नीलेश राय की लाठियों से पिटाई की और उसे जीप में डालकर ले गए. यह घटना शनिवार रात करीब 11:15 बजे हुई. सहकर्मी की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की|
करीब 4 घंटे बाद तड़के 3 बजे सेल्समैन सुहाव दुहाव गांव के पास घायल अवस्था में मिला. नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसिता कुर्मी के मुताबिक आरोपियों के रूप में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हुई है. अन्य तीन की पहचान की जा रही है. सेल्समैन को अंदरूनी चोटें आई हैं. अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है|