MP News : शामगढ़ थाना क्षेत्र के तीन टापरी गाँव में 15 दिन पहले छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बच्ची की तबियत खराब थी और उसके नाना ने सुई गर्म करके उसके शरीर पर कई जगह दाग दिए थे। पुलिस ने सोमवार को आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया।
बाबू बागड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रिंकू बाई अपनी छह महीने की बेटी प्रियंका के साथ तीन टापरी स्थित अपने मायके में रह रही थी। बच्ची के बीमार होने पर उसके नाना 70 वर्षीय दुर्गालाल चंदेल ने डॉक्टर से सलाह लेने के बजाय तांत्रिक क्रिया करवाई। गर्म सुई से दागने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और 12 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि हुई है। जलने से ही बच्ची के पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी दुर्गालाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags: