MP News: घर से जामुन खाने की बात कहकर निकले दो छात्रों की नदी में डूबकर मौत

Update: 2025-06-07 07:06 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार शाम दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना तराना की है. दोनों छात्र कालीसिंध नदी में नहाने गए थे और नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. दोनों के शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
लकी और रोहित दोनों दोस्त थे और घर से यह कहकर गए थे कि वे बेर खाने जा रहे हैं. 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए. सूचना पर तराना पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|
Tags:    

Similar News