MP News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में भोपाल इंदौर स्टेट हाईवे पर सीहोर के झगरिया मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरी बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप उछलकर सड़क के डिवाइडर पर जा गिरी।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि इस सड़क हादसे में 5 यात्री घायल हो गए और इनमें एक महिला की हालत गंभीर है जिसे भोपाल रेफर किया गया है।