MP News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगो की मौत

Update: 2025-04-10 05:04 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देवरी हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दामाद, ससुर और एक छोटा बच्चा शामिल है, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए करेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं घायल बच्ची को तुरंत करेली अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है|
पुलिस ने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर मृतकों की पहचान रायसेन जिले के निवासी के रूप में की जा रही है. मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. हादसे की सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं, घायल युवती को तत्काल करेली अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान रायसेन जिले के निवासी के रूप में की जा रही है। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
Tags:    

Similar News