छत्तीसगढ़
आत्मानंद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का मौका, आवेदन शुरू
Nilmani Pal
10 April 2025 10:20 AM IST

x
रायपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानि आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है।
लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा।
- इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा
- इनमें से 403 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं
- 348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं
- दोनों ही तरह के स्कूलों के लिए आवेदन भरने की सुविधा है
Next Story





