MP News :तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण

Update: 2025-03-08 04:18 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में तीसरी क्लास की छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस सक्रिय हो गई। जिले के थानों को अलर्ट कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। देर रात तक अपहृत छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। अपहरण किस मकसद से किया गया, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।दरअसल घटना चंदिया थाने के अंतर्गत आने वाले छोटी बरही गांव में शाम 4 से 5 बजे की बताई जा रही है। छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए।
छात्रा के परिजनों का दावा है कि अज्ञात आरोपी ने उनके दादा की आंखों के सामने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और ले गए। अपहृत 9 वर्षीय छात्रा तीसरी क्लास की छात्रा है। परिजनों ने रात 8 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जिले के 3 थानों की फोर्स के साथ पुलिस लाइन का बल जंगल में छात्र की तलाश कर रहा है।
Tags:    

Similar News