MP News : बिजली गिरने से छात्र की मौत, दो घायल

Update: 2025-09-09 04:13 GMT
MP News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित खटाई हायर सेकेंडरी स्कूल में बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। जब बिजली गिरी, उस समय छात्र स्कूल के मैदान में खेल रहे थे।
मृतक नमन गुप्ता 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बिजली गिरने से दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। इनमें 9वीं कक्षा का छात्र अफरीदी और छात्र राजेश साहू शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चितरंगी बीएमओ हरिशंकर वैश्य ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत ठीक है।घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी एसडीएम सुरेश जाधव और तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। एसडीएम सुरेश जाधव ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात कही है।
Tags:    

Similar News