MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला का अधजला शव मिला है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुट गई है. पूरा मामला पानसेमल थाना क्षेत्र का है. दरअसल, बलखड़ रोड के पास जंगल में महिला का एक पैर, सिर और शरीर के कुछ अंग अधजली हालत में मिले. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंशाराम वाघन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की|
पुलिस ने महिला के जले हुए शरीर के अंगों को बरामद कर सीएचसी में सुरक्षित रखवा दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अधजले शरीर के अंगों को फोरेंसिक जांच के लिए आज इंदौर भेजा जाएगा. महिला की शिनाख्त के लिए पिछले 8-10 दिनों में गुमशुदा लोगों की जानकारी ली गई है|
Tags: