MP News: ट्रांसजेंडर का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-03-24 07:07 GMT
MP News: डुंगरिया पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डुंगरिया क्षेत्र के कोल्हिया कोठी देव के पास खुले गड्ढे में एक किन्नर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सोनम पाटिल, थाना प्रभारी राकेश बघेल और चौकी प्रभारी संजय सोनवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान डुंगरिया निवासी किन्नर के रूप में हुई है। हालांकि उसकी मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आशंका का माहौल व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। एसडीओपी सोनम पाटिल ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tags:    

Similar News