Mp News: सड़क हादसा, बारिश में फिसली कार, चालक की मौत

Update: 2025-08-15 00:49 GMT
Mp News: जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्वालियर से अपने गांव लौट रहे 40 वर्षीय कृपाराम बघेल की कार ग्वालियर रोड पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और सड़क पर फिसलन के कारण कृपाराम की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। गति के साथ संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है।
Tags:    

Similar News