MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत नीमच सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जुबैर पिता जाहिद मीर राजस्थान से एमडी लेकर चौथखेड़ा फंटा से नीमच आ रहा है। यदि फोरलाइन फंटा से चौथखेड़ा फंटा के आसपास नाकाबंदी की जाए तो अवैध मादक पदार्थ एमडी पकड़ा जा सकता है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नीमच सिटी थाना टीम ने नाकाबंदी की तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक बैग में एमडी ड्रग्स मिली और एमडी की मात्रा 68 ग्राम थी, आरोपी को एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त मामले में एमडी ड्रग्स के संबंध में जांच जारी है। इस कार्रवाई में नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल, विजेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र जगावत, अनिल तोमर, लकी शुक्ला और साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।