MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया. 6 मजदूर घायल हो गए जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना शनिवार-रविवार की रात 1 बजे की है. जानकारी के मुताबिक पोहरी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बनाने का काम चल रहा है. देर रात कंक्रीट भरते समय स्लैब गिर गया. सारा मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया. हादसे के बाद मौके पर काफी चीख पुकार मच गई|
आनन-फानन में सभी को विजयाराजे सिंधिया ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया. एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि देर रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने की सूचना मिली थी. सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण पांडे द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक मजदूर ऊपर काम कर रहे थे. इसमें करीब 6 मजदूर घायल हुए हैं|