MP News: कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में तैरता मिला शव

Update: 2025-09-01 02:06 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सलमान की तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने लाला सलमान के कई साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि सलमान लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। घटना वाली रात देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश करती रहीं। अगले दिन एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद तालाब से शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलमान लाला के खिलाफ अब तक करीब 32 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
Tags:    

Similar News