MP News: पड़ोसी के घर की दीवार गिरी, महिला की मौत

Update: 2025-06-18 06:43 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य महिला घायल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि छज्जे पर अवैध रूप से दीवार बनाई जा रही थी. जिसके चलते यह हादसा हुआ है. यह घटना बेलबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौधरी मोहल्ले की है. इस इलाके में गेंदालाल अपनी मां द्रौपदी बाई और परिवार के साथ रहते हैं. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विजय चौधरी, सुमित चौधरी और जैकी चौधरी उनके घर की बालकनी पर दीवार बनवा रहे हैं|
इस दीवार को लेकर पड़ोसी पहले भी आपत्ति जता चुके हैं. इस दीवार का काफी विरोध हुआ था. रात में अचानक दीवार गिर गई, नीचे रह रही बुजुर्ग महिला द्रौपदी बाई इसकी चपेट में आ गईं. इसके अलावा परिवार की एक अन्य महिला भी घायल हुई है, इलाज के दौरान द्रौपदी बाई की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि यह दीवार अवैध रूप से बनाई जा रही थी और विरोध के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया|
Tags:    

Similar News