MP News: एक कमरे में मां और दूसरे कमरे में बेटा फंदे से लटका मिला,दर्दनाक कहानी
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के अंदर अलग-अलग कमरों में मां-बेटे के शव फंदे से लटके मिले. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. जबलपुर के घामपौर थाना क्षेत्र के सिद्धबाबा इलाके में 60 वर्षीय महिला माया रायकवार अपने छोटे बेटे अजय रायकवार (36) के साथ किराए के मकान में रहती थी. अजय नौकरी करता था, जबकि माया घर की देखभाल करती थी|
माया का बड़ा बेटा विनोद रायकवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधारताल में किराए के मकान में रहता है. मंगलवार की सुबह विनोद ने अपने छोटे भाई अजय को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया. मां-बेटे के शव फंदे से लटके मिले बार-बार आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह अपने काम पर चला गया। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने विनोद को सूचना दी कि माया और अजय सुबह से घर से बाहर नहीं निकले हैं और घर का दरवाजा अंदर से बंद है। घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई।
अंदर जाकर पुलिस ने देखा कि मां और बेटा अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारणों पर संदेह बना हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मां-बेटे ने आत्महत्या क्यों की?
परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता चल सके। सीएसपी आरकेएस राठौर ने बताया कि माया रायकवार अपने छोटे बेटे अजय के साथ रहती थी, जबकि बड़ा बेटा दो साल से अलग रह रहा था। घटना के कारणों के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।