MP News: मानसून ने दिखाई अपनी ताकत, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Update: 2025-06-30 11:04 GMT
MP News: प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में मौसम का कहर जारी है, कहीं-कहीं तो बारिश इतनी तेज है कि शहर हो या गांव पानी में भीग गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी-नाले उफान पर हैं और मौसम विभाग ने प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन का कहना है कि मध्य प्रदेश में दो मजबूत सिस्टम बन रहे हैं और ग्वालियर चंबल इलाके में भारी बारिश की संभावना है|
इतना ही नहीं आने वाले जुलाई महीने की पहली और दूसरी तारीख को भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी बन रहा है. जो प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर चलने का संकेत दे रहा है |
Tags:    

Similar News