MP News: शौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने अचानक किया हमला

Update: 2025-07-01 10:23 GMT
MP News: कहते हैं पालतू कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं. इसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पगनेश्वर में देखने को मिला. मंगलवार की सुबह करीब 7 से 8 बजे जब पगनेश्वर निवासी अर्जुन सिंह लोधी शौच के लिए पहाड़ी पर एकांत जगह पर जा रहे थे, तभी आदमखोर तेंदुए ने अर्जुन सिंह लोधी पर तीखे पंजों से हमला कर दिया. जिससे उनकी गर्दन के पिछले हिस्से और दाहिने हाथ की कलाई पर गहरे घाव हो गए|
लहूलुहान अर्जुन सिंह लोधी ने जैसे ही अपने पालतू कुत्ते को जान बचाने के लिए पुकारा तो वह तेंदुए की ओर दौड़ा. फिर वह जंगल की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों ने घायल अर्जुन सिंह लोधी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश जारी है|
Tags:    

Similar News