MP News: मजदूर पर टूटा दुखों का पहाड़, बिजली गिरने से 28 बकरियां मरीं

Update: 2025-06-27 01:37 GMT
MP News: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलुआ में बुधवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब मजदूर खेमचंद की 28 बकरियां दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने मवेशियों को चराने जंगल गया था. खेमचंद ने बताया कि अचानक मौसम बदला, तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और उसकी आंखों के सामने उसकी बकरियां मर गईं|
वह इन्हीं बकरियों के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, जिसके चलते वह अब आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है. घटना की सूचना मिलते ही पटवारी और नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पटवारी द्वारा नुकसान का पंचनामा तैयार किया गया है, ताकि शासन से उचित मुआवजा मिल सके. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को जल्द ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह फिर से अपना जीवन यापन कर सके|
Tags:    

Similar News