MP News :मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव काकोदा में दुखद घटना घटी है। 17 वर्षीय युवक निकेश पुत्र पाटन सिंह कुएं पर काम करने गया था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा, घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
जब निकेश उसी गांव के हजारिया पुत्र गिलदार के कुएं की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई...और वह उसी मिट्टी के नीचे दब गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि गरीब मजदूर परिवार का इकलौता सहारा था, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।