MP News: बैतूल के मुलताई हाईवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया जहां एक तीन साल का बच्चा अचानक एंबुलेंस की चपेट में आ गया. जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया. घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम भिलाई में नायक पेट्रोल पंप के सामने हुई|
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक खड़ामला निवासी मुनिराज हारोड़े अपनी पत्नी संगीता जो कि अंस स्कूल में शिक्षिका हैं, को छोड़ने जा रहे थे|
उनके साथ उनका 3 साल का बेटा अक्षित भी था. पेट्रोल पंप पर मुनिराज ने पत्नी और बच्चे को उतार दिया. वह पेट्रोल भराने के लिए अंदर चला गया. इसी बीच अक्षित ने अपनी मां संगीता का हाथ छुड़ाया और सड़क पर भाग गया. इसी बीच सामने से आ रही एंबुलेंस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आईं. एक राहगीर ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर एंबुलेंस चालक मौके से भागता नहीं और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।